
Bharat varta desk:
आय से अधिक संपत्ति मामले में में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की कोर्ट ने अदालत ने इन दोनों नेताओं की 400 से अधिक कंपनी बनाकर अवैध कमाई निवेश करने के मामले में सुनवाई करते हुए रजिस्टार आफ कंपनी को प्रतिवादी बनाया है।
चार सौ कंपनियों के जरिए अरबों का निवेश
पनी को 2 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश दिया है कि वह कंपनी से रिपोर्ट लेकर कोर्ट के समक्ष पेश करें।
कोर्ट में याचिका दायर कर इन दोनों भाइयों और करीबियों की बिहार, झारखंड और बंगाल में 400 से अधिक कंपनियों की जानकारी दी गई है जिसके जरिए अरबों रुपए की संपत्ति का निवेश किया गया है।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई द्वारा खनन पट्टा लिए जाने का मामला भी उजागर हो चुका है। इसको लेकर दोनों की विधानसभा सदस्यता खतरे में है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा के कई बड़े नेताओं से संपर्क किया है। इसके मद्देनजर आने वाले समय में झारखंड की राजनीति में उलटफेर की संभावना बढ़ गई है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More