राज्य विशेष

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वैश्विक महामारी में चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा झारखंड

राँची: आज झारखंड विधानसभा का स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड विधानसभा के नए भवन में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण सहित अन्य उपस्थित है। बता दें कि झारखंड विधानसभा की स्‍थापना दिवस का आज 20वां वर्षगांठ है। इस कार्यक्रम में 2020 के लिए बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक चुने गए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन, विधायक आलमगीर आलम और बिरंचि नारायण को सम्‍मानित किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में चुनौतियों के साथ झारखंड राज्य आगे बढ़ रहा है. सभी 81 विधायक मिलजुल कर राज्य को आगे ले जाएंगे. राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की अक्षुण्णता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। वही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी है। राज्यपाल ने कहा कि जनता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव बहुत आशा और विश्वास के साथ करती है। उनकी अपेक्षाओं पर हम सभी को खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने स्मारिका उड़ान का लोकार्पण किया गया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन

Bharat varta Desk जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले में 26 लोग की… Read More

13 hours ago

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 26 मौतें

Bharat varta Desk जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने अचानक… Read More

2 days ago

यूपीएससी परीक्षा में शक्ति दुबे बनीं टॉपर

Bharat varta Desk शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त… Read More

2 days ago

यूपी में 11 डीएम समेत 33 आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta Desk प् उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों… Read More

2 days ago

बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल की सौगात

वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत का संगम बनेगा बिहार Bharat Varta Desk :… Read More

3 days ago

पोप फ्रांसिस का निधन

Bharat varta Desk कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन… Read More

3 days ago