
Bharat varta desk: झारखंड में सियासी संकट के बीच विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आज बुलाया गया है। जिसमें हेमंत सोरेन सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फैसले को लेकर असमंजस के बीच आज विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र बुलाया गया है। ऐसी चर्चा है कि इस सत्र में मुख्यमंत्री कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक की रद्द करने की चुनाव आयोग की सिफारिश के 11 दिनों के बाद भी राज्यपाल ने अभी अपना फैसला नहीं सुनाया है। पूरे राज्य में राजनीतिक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महा गठबंधन सरकार अपने विधायकों को एकजुट करने के लिए तमाम उपाय कर रही है। सदन में विश्वास मत प्रस्ताव को लेकर छत्तीसगढ़ भेजे गए सत्ताधारी विधायकों को शनिवार शाम ही वापस रांची बुला लिया गया। लेकिन उन्हें रात में घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सर्किट हाउस में ही उनके रहने का इंतजाम किया गया।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More