
रांची, कुमुद रंजन: ओबीसी को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, वैश्यों पर हो रहे हमले के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा अ आन्दोलन करेगी करेगी.इसकी शुरुआत आगामी 24 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम से किया जायेगा, जबकि 7 दिसंबर को राजभवन (रांची) के समक्ष त्राहिमाम महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय कमिटि की बैठक में लिया गया।
बैठक में कहा गया कि ओबीसी को 27 % आरक्षण देने का वादा सत्तारुढ गठबंधन की सरकार ने भी अपने चुनाव घोषणा-पत्र में किया था .
संगठन विस्तार के तहत बैठक में सर्वसम्मति संजीव चौधरी, इन्दुभूषण गुप्ता, गुड्डू साह एवं पवन सोनी को केंद्रीय समिति में शामिल किया गया।
बैठक में वैश्य समाज के विधायक तारकिशोर प्रसाद को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही बिहार में जीते सभी 24 वैश्य विधायकों को भी बधाई दी गई।
अंत में चान्हो के शहीद अभिषेक साहु के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और ‘शहीद अभिषेक साहु अमर रहे’ के नारे लगाये गये।
इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, अजित प्रजापति, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, परशुराम प्रसाद, मदन प्रजापति, श्रीमती अनिता केशरी, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, संगठन सचिव कपिल प्रसाद साहु, लखन अग्रवाल, केन्द्रीय सदस्य महेश्वर प्रसाद, महावीर साहु, संतोष साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, महिला मोर्चा महासचिव रेणु देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More