
bharat varta desk:
चपई सोरेन की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें दो जिलों के उपायुक्त भी सम्मिलित हैं। इसके तहत वित्त विभाग के संयुक्त सचिव घोलप रमेश गोरख को चतरा तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
इसके तहत वन एवं पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना दादेल को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनसे महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले ले लिया गया है। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
चतरा के वर्तमान उपायुक्त अबु इमरान को स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जामताड़ा के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें वित्त विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पशुपालन निदेशक बनाया गया है। वहीं, वर्तमान पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन को स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का निदेशक बनाया गया है। इनके पास झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण तथा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More