
Bharat varta desk:
झारखंड में 23 आईपीएस अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। इनमें से 13 सीधी बहाली वाले हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। शेष 10 डीएसपी से आइपीएस में प्रोन्नत होने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव को रांची का नया एसपी यातायात बनाया गया है। तो वहीं 2018 बैच के आईपीएस मुकेश कुमार लुनायत को एसपी सिटी जमशेदपुर नियुक्त किया गया है।
जामताड़ा से स्थानांतरित व पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2018 बैच के आइपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को एसपी रेल धनबाद तथा गिरिडीह से स्थानांतरित अमित रेणु को एसपी अभियान नक्सल की जिम्मेदारी मिली है।
कौन कहां गए
चंदन कुमार झा : एसपी, झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पद्मा, हजारीबाग।
अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी, सीआइडी, झारखंड।
अंबर लकड़ा : समादेष्टा, जैप-3, गोविंदपुर धनबाद।
अंजनी कुमार झा : एसपी, एसीबी, झारखंड।
आनंद प्रकाश : एसपी, तकनीकी सेवाएं व संचार।
प्रभात कुमार : समादेष्टा, जैप-6, जमशेदपुर।
एहतेशाम वकारीब : एसपी, एसीबी, झारखंड।
आर. रामकुमार : एसपी, एससीआरबी, झारखंड।
अमित रेणु : एसपी अभियान, नक्सल, झारखंड।
कुमार गौरव : एसपी, यातायात, रांची।
मुकेश कुमार लुनायत : एसपी सिटी जमशेदपुर।
मनोज स्वर्गियारी : एसपी रेल, धनबाद।
शुभांशु जैन : एसपी, विशेष शाखा, झारखंड।
सरोजनी लकड़ा : एएसपी संचार से समादेष्टा जैप-2 टाटीसिल्वे।
एमेल्डा एक्का : एएसपी एसीबी से समादेष्टा एसआइआरबी-2 खूंटी।
सादिक अनवर रिजवी : सीनियर डीएसपी एसीबी से एसपी एसीबी।
अरविंद कुमार सिंह : सीनियर डीएसपी मुख्यालय धनबाद से समादेष्टा जैप-5 देवघर।
विकास कुमार पांडेय : सीनियर डीएसपी जैप-1 से एसपी सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
विजय आशीष कुजूर : सीनियर डीएसपी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से एसपी सीटीसी मुसाबनी।
अजय कुमार सिन्हा : सीनियर डीएसपी विशेष शाखा से एसपी अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची।
सहदेव साव : सीनियर डीएसपी एसीबी से एसपी एसीबी रांची।
अमित कुमार सिंह : सीनियर डीएसपी बड़कागांव हजारीबाग से समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा।
मुकेश कुमार : सीनियर डीएसपी मुख्यालय बोकारो से समादेष्टा एसआइएसएफ बोकारो।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More