बड़ी खबर

झारखंड में 20 जिलों के डीसी बदले गए

Bharat varta desk

J झारखंड सरकार ने 20 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. बोकारो के नए डीसी (उपायुक्त) अजय नाथ झा बनाए गए हैं. फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़ का नया डीसी बनाया गया है. आदित्य रंजन धनबाद के नए उपायुक्त बनाए गए हैं.

गिरिडीह की कमान रामनिवास यादव को सौंपी गयी है. आर रॉनिटा खूंटी की नयी डीसी बनायी गयी हैं. नमन प्रियेश लकड़ा देवघर के नए डीसी बनाए गए हैं. गोड्डा की नयी डीसी अंजली यादव, पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी कर्ण सत्यार्थी, पश्चिमी सिंहभूम का नया उपायुक्त चंदन कुमार को बनाया गया है. सिमडेगा की नयी डीसी कंचन सिंह बनायी गयी हैं.

प्रेरणा दीक्षित को गुमला का नया उपायुक्त बनाया गया है. कीर्तिश्री जी चतरा की नयी उपायुक्त बनायी गयी हैं. समीरा एस पलामू की नयी डीसी बनायी गयी हैं. दिनेश कुमार यादव गढ़वा के नए डीसी बनाए गए हैं. रवि आनंद को जामताड़ा जिले की कमान सौंपी गयी है. ऋतुराज कोडरमा के कप्तान बनाए गए हैं. अभिजीत सिन्हा को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है. कुमार ताराचंद को लोहरदगा, शशिप्रकाश सिंह को हजारीबाग और नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का नया डीसी बनाया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago