
रांची संवादाता: झारखंड के खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को कहा कि राज्य में धान की खरीद शुरू हो गयी है जो 15 फरवरी तक जारी रहेगी। धान खरीद में लगे पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पूरी तरह से सूखने पर ही धान की खरीद हो .
उन्होंने कहा कि उन किसानों को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, जिनका धान अभी खेत-खलिहानों में पूरी तरह से सूख नहीं पाया है।
सरकार किसानों को उनके उपज का समुचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीद 1868 रुपये प्रति क्विंटल (सामान्य धान का समर्थन मूल्य) निर्धारित किया गया है। जबकि राज्य सरकार द्वारा 182 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा, इस प्रकार 2050 रुपये प्रति प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी।
डॉ. उरांव ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की अच्छी खेती हुई है और यह उम्मीद की जा रही है कि पिछले वर्ष की तुलना में धान की अधिक खरीद हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस बार धान खरीद के एवज में किसानों को धान की बिक्री के तीन दिन के अंदर ही 50 प्रतिशत राशि का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा, शेष राशि भी जल्द ही किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More