
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने पर पेट्रोल का दाम ₹25 लीटर सस्ता करने का ऐलान किया है। यह फायदा गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को ही मिलेगा। आज मोराबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए पेट्रोल की कम कीमत 26 जनवरी से लागू हो जाएगी। झारखंड में राशनकार्डधारकों को 250 रुपए प्रतिमाह पेट्रोल सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होगी। अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल पर मिलेगी सब्सिडी। 25 रुपए प्रति लीटर की दर से दी जाएगी।समारोह में झारखंड के राज्यपाल और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन समेत कई मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि बहुत जल्द सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू करेगी ताकि झारखंड के बच्चों को अच्छी पढ़ाई कर नौकरी पाने में आसानी हो सके। प्राइवेट स्कूलों को सरकारी स्कूलों की तरह चलाया जाएगा। विदेश में भविष्य में और बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा जाएगा, इसमें अनेक जातियों को शामिल किया जाएगा।
राज्य के 50% आबादी ST-SC और OBC को बैंक लोन देना नहीं चाहती हैं। इसके लिए जल्द सरकार कोई निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 1 रुपए में महिलाओं का रजिस्ट्री स्कीम गरीबों के लिए नहीं अमीरों के लिए थे, इस स्कीम को बंद करके मैंने गरीबों को तन ढकने का काम किया। पुरानी सरकारों में कितना कर्ज लिया कि हम आज ही कर्ज में डूबे हैं। लेकिन हमारी सरकार संसाधनों को बढ़ाने में लगी है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More