
रांची, भारत वार्ता: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में झारखंड सरकार ने अब 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को ऑफलाइन शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ सरकार ने कोचिंग संस्थाओं को भी खोलने की अनुमति दे दी है। अधिकतम पढ़ाई 4 घंटे की होगी। स्कूल में बच्चों के आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। इसके साथ अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू हो जाएगी।
सरकार ने और जो प्रमुख फैसले लिए हैं-
-सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे और रेस्तरां और बार 10 बजे तक खुल सकेंगे
-सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी
-शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें (सब्जी-फल-किराना/रेस्तरां/बार, खाने पीने की सामग्री और आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर) बंद रहेंगी
-सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां, क्लब क्षमता से 50% के साथ खुलेंगे
-धार्मिक स्थान बंद रहेंगे
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More