धर्म/अघ्यात्म

झारखंड में विश्व स्तरीय पर्यटन श्रृंखला-3 टांगीनाथ पहाड़ी पर गड़ा है भगवान परशुराम का फरसा

पर्यटन का केंद्र बन सकता है टांगीनाथ धाम


रांची से प्रियरंजन: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों नेता आटा दौरे के दौरान राज्य के दर्शनीय स्थलों को वर्ल्ड क्लास पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी .झारखण्ड के विभिन्न पर्यटक स्थलों में टाँगीनाथ मंदिर गुमला जिला के डुमरी प्रखण्ड के मझगाँव के निकट टाँगीनाथ पहाड़ी पर स्थित है। यहां देशभर से लोग आते हैं. यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास हो तो यह देश के पर्यटन के नक्शे पर चमक सकता है.

गुमला से 75 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों में स्थित टांगीनाथ धाम के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पाशुपत सम्प्रदाय के भगवान परशुराम का फरसा गड़ा हुआ है। स्थानीय भाषा में फरसा को टांगी कहा जाता है, इसलिए इस जगह का नाम टांगीनाथ धाम हो गया। यहाँ परशुराम के चरण चिह्न भी बताए जाते हैं। यहाँ परशुराम से जुड़ी अनेक दंत कथायें भी प्रचलित है। एक लोक कथा के अनुसार जब सीताजी के स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने शिव का धनुष तोड़ दिया था तब परशुराम अत्यंत क्रोधित हुए और स्वयंवर स्थल पर आ गए। उस दौरान श्रीराम शांत रहे लेकिन लक्ष्मण से परशुराम का वाद-विवाद होने लगा। बहस के बीच जब परशुराम को यह जानकारी होती है कि श्रीराम स्वयं परमेश्वर के अवतार हैं तो उन्हें इस बात का दुख होता है कि उनके लिए कटु वचन इस्तेमाल किए। स्वयंवर स्थल से परशुराम जंगलों में चले गये। यहाँ उन्होंने अपना फरसा भूमि में गाड़ दिया और भगवान शिव की स्थापना की। लोगों का विश्वास है कि परशुराम जी का वही फरसा आज भी यहां गड़ा हुआ है।
आधुनिक इतिहासकारों का मानना है कि यह शिव भगवान का त्रिशुल है। यह त्रिशुल 5वीं सदी का अर्थात् गुप्तकालीन है। इस अष्टकोणीय त्रिशुल की ऊँचाई धरातल से 22 इंच है। टांगीनाथ धाम में प्राचीन मंदिर व शिवलिंग के अवशेष भी हैं। यहाँ की स्थापत्य कला केदारनाथ धाम मंदिर की तरह है, लेकिन सभी मंदिर का कालखण्ड एक नहीं है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago