
Oplus_131072
Bharat varta desk:
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में विपक्षी भाजपा के विधायकों ने स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो संग नोकझोक की। पर्ची फाड़कर आसन की तरफ उड़ाए और कुछ विधायक रिपोर्टर टेबल पर भी चढ़ गये। अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भाजपा सदस्यों के अशोभनीय आचरण को देखते हुए निलंबित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया है।निलंबित होने वाले भाजपा विधायकों में अनन्त कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, डॉ० नीरा यादव, कि गुन कुमार दास, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, अर्पण सेन गुप्ता, डॉ. राज सिन्हा, कोचे मुण्डा, भानु प्रताप शाही, समरी लाल, चन्द्रे वर प्रसाद सिंह, नवीन जयसवाल, डॉ. कुशावाहा शशि भूशण मेहता, आलोक कुमार चौरसिया और पुष्पा देवी देवी शामिल हैं।
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के साथ नोकझोंक हुई।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More