Bharat varta Desk
झारखंड में 15 आईएएस अधिकारी बदले गए हैं। इनमें आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव नियुक्त की गई हैं, जो झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की सीईओ की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। मनरेगा घोटाले में लंबे समय बाद जेल से छुटने वाली पूजा सिंघल को सरकार ने पिछले दिनों निलंबनमुक्त कर दिया था।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं ई-गर्वनेंस विभाग की सचिव विप्रा भाल को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें परिवहन आयुक्त पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान और भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है, साथ ही झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि खान भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को श्रम नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राजेश्वरी बी. को विशेष सचिव वित्त विभाग, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया को अपने कार्याें के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लि, पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
आईएएस में नवचयनित पदाधिकारी कंचन सिंह को जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धनजयंत सिंह को संयुक्त सचिव वित्त विभाग, सीता पुष्पा को शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, विजय कुमार सिन्हा को उत्पाद आयुक्त, प्रीति रानी को संयुक्त सचिव उद्योग और राजेश प्रसाद को निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More