बड़ी खबर

झारखंड में पहला टीका सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को, स्वास्थ्य मंत्री नाराज, नहीं ले पाए पहला टीका

रांची संवाददाता: झारखंड में रांची सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. उनकी मौजूदगी में सफाईकर्मी मरियम गुड़िया का पहला टीका लगाया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे. स्वास्थ मंत्री सबसे पहले टीका लेना चाहते थे लेकिन स्वास्थ्य कर्मी के श्रेणी में नहीं होने के कारण उन्हें पहला टीका नहीं मिल पाया. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को मेल भी किया है.

देश का सबसे अग्रणी झारखंड: हेमंत- सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा राज्य कोरोना से निपटने में देश के अग्रणी राज्यों में हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह टीका वैश्विक महामारी से निपटने के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि आज झारखंड के 48 केंद्रों पर टीका लोगों को लगाया जा रहा है. पहले दिन 4800 वॉलंटियर्स को टीका रांची के सदर अस्पताल के अलावा नामकुम सीएचसी में टीका लगाया जा रहा है. राज्य के हर जिले में दो बनाए गए हैं. पहले दिन पूरे राज्य में 4800 वॉलंटियर्स को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं रांची में पहले दिन 200 स्वास्थ्यकर्मी को टीका देने का लक्ष्य है. अब तक 104000 स्वास्थ्य कर्मियों का निबंधन किया गया है जिन्हें टीके दिए जाने हैं. पहले डोज के 28 दिनों के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

6 hours ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

9 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

1 day ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago