
Bharat varta desk:
झारखंड में विधायकों के तोड़फोड़ की खबरों के बीच कांग्रेस के 3 विधायकों को भारी कैश के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़ा गया है। काफी दिनों से कांग्रेस विधायकों के टूटने की चर्चा झारखंड में हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी विधायक एक कार में सवार होकर पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोका लिया। कार की तलाशी शुरू की गई तो वहां भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी जिसकी गिनती के लिए मशीन मंगाई जा रही है। एसपी स्वाति भारतीय ने बताया है कि तीनों विधायक जिस कार पर सवार थे उसमें जामताड़ा विधायक लिखा हुआ था। इस कार पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल सवार थे। इनके बारे में किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी थी। तीनों विधायकों को हिरासत में लिया गया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More