Categories: बड़ी खबर

झारखंड ने मनाया 25वां स्थापना दिवस:राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को याद किया

Bharat varta Desk

झारखंड ने आज, 15 नवंबर 2025 को अपनी स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाई. यह दिन जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ भी मेल खाता है, जो इस समारोह को और भी खास बना देता है. झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान रजत पर्व उत्सव का साक्षी बना. भव्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार और अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य को विकास और नई संभावनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 8,799 करोड़ रुपये की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर झारखंड के अगले 25 वर्षों के लिए विकास का नया रोडमैप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर
राज्य के इतिहास, संस्कृति और 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया. मुख्यमंत्री ने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि आज उत्सव के साथ मन में सन्नाटा भी है। अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह दिन दोहरा पर्व है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड का स्थापना दिवस. लेकिन इस रजत वर्ष पर पिता और आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन की अनुपस्थिति उन्हें भीतर से भावुक कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास सिर्फ 2000 से नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष और बलिदानों से बना है, जिसे धरती के वीर सपूतों ने अपने खून-पसीने से सींचा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago