राज्य विशेष

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति बने डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा

रांची संवाददाता : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नये कुलपति डॉ प्रदीप कुमार मिश्र को बनाया गया है. डॉ मिश्र की नियुक्ति डॉ गोपाल पाठक की जगह की गयी है. डॉ मिश्र वर्तमान में बनारस हिंदू विवि में आइआइटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं. सर्च कमेटी की अनुशंसा व राज्य सरकार की सहमति के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ मिश्र को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है.

डॉ पाठक का कार्यकाल पूर्व में ही 14 जून 2020 को समाप्त हो गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें राज्यपाल ने चार माह का विस्तार दिया था. लेकिन नयी नियुक्ति नहीं होने के कारण डॉ गोपाल पाठक को पुन: दो माह का विस्तार दिया गया था. 

डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा 14 दिसंबर को रांची आयेंगे. इसी दिन या फिर 15 दिसंबर को योगदान करेंगे. दूसरी ओर डॉ गोपाल पाठक को सरला बिरला यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाये जाने की चर्चा है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नितिन नवीन और शिवेश कुमार राज्य सभा जाएंगे

Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More

1 day ago

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

6 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

1 week ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

1 week ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

1 week ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

1 week ago