
रांची: घोटालेबाज अफसरों के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त है। जमीन घोटाला करने वाले धनबाद के दो अफसरों के बाद उन्होंने एक वन अधिकारी के खिलाफ केस करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी ज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उनके खिलाफ माफियाओं की मिलीभगत से 15 हेक्टयर से ज्यादा वनभूमि से लगभग 535 पेड़ों का अवैध पातन करने का आऱोप है। वन क्षेत्र पदाधिकारी के खिलाफ कई और मामलों में विभागीय कार्रवाई की गई। खूंटी वन प्रमंडल के गिरगा वन प्रक्षेत्र में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रहने के दौरान 22,53,416 रुपए गबन एवं दुरुपयोग के आरोप में निलंबित करने के साथ दो वेतनवृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक लगाने के अलावा 11,26,708 रुपए की वसूली की गई थी। वहीं, गिरगा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के दौरान ही उनके खिलाफ 1,28,736 रुपए का फर्जी व्यय बनाकर सरकारी राशि का गबन करने का आरोप प्रतिवेदित है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More