
रांची: झारखंड में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 652 हो गई है।गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम में 03 और रामगढ़ में 01 कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आज राज्य में कोरोना के 1349 नए केस मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 76, 438 हो गई है, जबकि अभी भी राज्य में कोरोना के 12841 एक्टिव केस हैं।
झारखंड में कोरोना का ग्रोथ रेट कम हुआ है और यह 1.88% है। बावजूद इसके नए संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा इसलिए है क्योंकि बड़ी संख्या में हर दिन कोरोना जांच हो रहा है।
गुरुवार को 23482 लोगों के कोरोना सैम्पल की जांच हुई जिसमें 1349 पॉजिटिव मिले. अब राज्य में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 76 हजार 438 हो गई है. वहीं 12 हजार 841 एक्टिव केस हैं. गुरुवार को सबसे ज्यादा 362 पॉजिटिव रांची में, 123 पूर्वी सिंहभूम में और 112 गढ़वा में मिले हैं।
रिम्स मेडिसिन प्रमुख डॉ जेके मित्रा की स्थिति गंभीर
रिम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप और मेडिका में भर्ती रांची के सिविल सर्जन डॉ. विजय बिहारी प्रसाद की स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं रिम्स मेडिसिन विभाग के हेड और प्रख्यात फिजिशियन डॉ. जेके मित्रा की स्थिति गंभीर है।उन्हें ट्रामा सेंटर के आईसीयू में हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More