शिक्षा मंच

झारखंड के 4 विश्वविद्यालयों के नए कुलपति और 2 विश्वविद्यालयों के प्रतिकुलपति के नाम का राज्यपाल ने दी स्वीकृति

रांची : झारखंड के 4 विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी) चुन लिए गए हैं। दो विश्वविद्यालयों को प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) भी मिलेंगे। अजीत कुमार सिन्हा रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के नए कुलपति होंगे। तपन कुमार शांडिल्य को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के वीसी का दायित्व मिलेगा। ​​​​​​​तपन शांडिल्य अभी कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना के प्राचार्य हैं।

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी (जेडब्ल्यूयू) की पहली कुलपति शुक्ला मोहंती बनेंगी। वहीं विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय (बीबीएमयू) धनबाद के कुलपति का दायित्व सुकदेव भोई संभालेंगे। बीबीएमयू धनबाद और सिदो कान्हू मुर्मू विवि दुमका के प्रतिकुलपति पवन पोद्दार व बिमल प्रसाद सिंह बनाए जाएंगे। सिदो कान्हो विवि के प्रोवीसी बनने वाले बिमल प्र. सिंह एएन कॉलेज पटना में विभागाध्यक्ष हैं।

राज्यपाल ने प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई है। सोमवार तक अधिसूचना जारी हो जाएगी। पिछले ढाई वर्षों से कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। राज्यपाल रमेश बैस के पदस्थापन के बाद कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आई। पहली सर्च कमेटी भंग कर दूसरी सर्च कमेटी बनाई गई। अभ्यर्थियों का इंटरव्यू धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में हुआ।

विवि बनने के 3 साल बाद जेडब्ल्यूयू को मिलेगा पहला वीसी

यूनिवर्सिटी बनने के तीन साल बाद जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी को पहला कुलपति मिलने जा रहा है। जमशेदपुर वीमेंस काॅलेज को यूनिवर्सिटी में बदलने की अधिसूचना फरवरी 2019 में जारी हुई थी। हालांकि अभी भी यह काेल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक काॅलेज के रूप में ही काम कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

4 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago