बड़ी खबर

आपत्तिजनक व्हाट्सएप पोस्ट के कारण एडीएम रैंक के अधिकारी गिरफ्तार

Bharat varta desk: व्हाट्सएप पर गलत-शलत मैसेज करना कई लोगों की आदत बनती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग इस आदत का शिकार बन रहे हैं जो दिनभर एक दूसरे को मैसेज करते हैं या फिर मैसेज फॉरवर्ड करते हैं।

जो लोग ऐसे करने वाले हैं वे संभल जाएं। क्योंकि ऐसी आदत एडीएम रैंक के एक अधिकारी पर भारी पड़ गई है। कल पटना में बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आलोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पदाधिकारी हैं निर्वाचन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलोक कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए धर्म विशेष के लिए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। जानकारी के मुताबिक यह एक फोटो था जिसमें कुछ आपत्तिजनक बातें लिखीं हुईं थीं। यह पोस्ट उनके व्हाट्सएप में किसी ने भेजा था जिसे उन्होंने एक ग्रुप में डाल दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर इस मामले की जांच हुई और सचिवालय के निर्देश पर ही आर्थिक अपराध इकाई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

16 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago