झारखंड के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करेंगे

रांची संवाददाता: राज्य के सभी विश्वविद्यालय व कॉलेज अब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कार्य करेंगे। कोरोना को लेकर ऑनलाइन पठन-पाठन सहित कार्यालय कार्यों में आयी दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्मार्ट गवर्नमेंट (एनआइएसजी) को डिजाइन तैयार करने की स्वीकृति दी गयी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए एनआइएसजी को राज्य सरकार 70 लाख रुपये देगी। एनआइएसजी को शीघ्र ही विभाग द्वारा कार्यादेश दिया जाएगा।

प्रथम चरण में इससे कार्य लेने की जिम्मेवारी उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग को दी गयी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत अब विवि व कॉलेजों में ऑनलाइन पठन-पाठन संभव होंगे। इसके लिए सभी विवि व कॉलेज के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म तैयार होंगे। वहीं परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर नामांकन व परीक्षा भी ऑनलाइन होंगे। इसके अलावा काउंसेलिंग सर्विस, कैपेसिटी बिल्डिंग व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को डिजाइन कर इस पर कार्य संचालित कराये जायेंगे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago