
आज का दिन ऐतिहासिक – हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रांची: राज्य के 24 जिलों में जिला खेल पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ पोस्टिंग भी। मुख्यमंत्री श्री हेेमत सोरेन ने कहा कि खेल को झारखंड प्रदेश में बढ़ाने की पूर्ण जिम्मेवारी अब नवनियुक्त पदाधिकारियों पर है। आज का दिन ऐतिहासिक है। सरकार को भरोसा है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी और समर्पण के भाव से पूर्ण करेंगे। नई खेल नीति तैयार हो चुकी है। खेल नीति को मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु रखा जायेगा। युवाओं को अपने हुनर को दिखाने का अवसर जल्द मिलेगा। कुछ बच्चे सीधी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। पूर्व में सीधी नियुक्ति हुई थी। लेकिन इस दरमियान कई बच्चों ने अपना जौहर दिखाया है वे इससे छूट ना जाये। इसलिए सरकार ने एक माह का समय दिया है ताकि बच्चे अपना आवेदन दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए खेल पोर्टल दुर्गा पूजा से पूर्व लांच करने की योजना बना रही है, जहां मौजूदा खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, सेवानिवृत्त खिलाड़ी अपना पूर्ण विवरण दर्ज करा सकेंगे।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More