
रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. मरांडी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बाबूलाल मरांडी ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बाद की जानकारी दी है. मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा. पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें. मालूम हो कि रिम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव रिम्स अधीक्षक डॉ0 विवेक कश्यप और मेडिका में भर्ती रांची के सिविल सर्जन डॉ0 विजय बिहारी प्रसाद की स्थिति में सुधार हुआ है. वहीं रिम्स मेडिसिन विभाग के HOD और प्रख्यात फिजिशियन डॉ0 जेके मित्रा की स्थिति गंभीर है. उन्हें ट्रामा सेंटर के ICU में हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया है.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More