पॉलिटिक्स

झारखंड के दो सांसदों ने लोकसभा में उठाया एकलव्य विद्यालय का मुद्दा

रांची संवाददाता: रांची के सांसद संजय सेठ व गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आज लोकसभा में तारांकित प्रश्न काल के दौरान झारखंड के जनजाति बच्चों को उन्हीं के परिवेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का मामला उठायाl उन्होंने जानना चाहा कि क्या 2022 तक 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय (EMRS) खोले जाएंगे। अब तक झारखंड में किन किन जिलों में कितने जनजाति बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जवाब देते हुए बताया जनजाति बच्चों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 1998 -99 से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) स्थापित किए जा रहे हैं। एक EMRS में 480 छात्रों को समायोजित करने की छमता क्षमता है है। वर्ष 2018 -19 के बजट की घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 तक 50% प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जनजाति वाले और कम से कम 20 हजार अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय( EMRS) होना चाहिए। केंद्र सरकार ने देश भर में ऐसे 452 ब्लॉक की पहचान की है। बजट घोषणा के अनुसार वर्ष 2020 -22 तक देश भर में 588 (EMRS) स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 288 पुराने (EMRS) है और 300नई (EMRS ) है । वर्ष 2021-22 के दौरान अन्य 152 स्कूलों की मंजूरी दी जानी है। जिसमें वर्ष 2022 तक देश में( EMRS) की कुल संख्या 740 हो जाएगी।
झारखंड में कुल 9 जिलो में यह आवासीय विद्यालय संचालित है जिसमें लातेहार ,लोहरदगा, पाकुड, पलामू, रांची, साहेबगंज, सराय केला, सिमडेगा, पश्चिम सिहभूम शामिल है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

3 days ago