
Bharat varta desk: झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने रविवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कोलकाता के एक मॉल से हेयर स्ट्रीट थाना की पुलिस ने की। राजीव कुमार को सोमवार को कोलकाता सिटी एवं सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनको 7 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
कारोबारी से ब्लैकमेलिंग, शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल के कारोबारी की शिकायत पर राजीव कुमार की गिरफ्तारी हुई है और उनके पास ₹50 लाख के नोट भी बरामद हुए हैं।कोलकाता पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि राजीव कुमार ने झारखंड हाई कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की है, जिस पर सुनवाई चल रही है। इस संबंध में एक व्यवसायी ने कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया था कि दायर याचिका को वापस लेने या कमजोर पैरवी करने के एवज में अधिवक्ता राजीव कुमार ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में एक करोड़ रुपए पर बात फाइनल हुई थी। यही पैसा लेने के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार कोलकाता गए थे। उन्हें ₹50 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यहां बता दें कि अधिवक्ता राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके प्रतिनिधि पर कई लोकहित याचिकाएं दायर कर रखी हैं जिनपर सुनवाई चल रही है।
इधर, इस मामले में राजीव कुमार के पिता ने झारखंड हाईकोर्ट में हैवियस कोपर्स दाखिल किया है, जिस पर कल सुनवाई होगी। झारखंड के वकीलों ने आपात बैठक कर राजीव कुमार की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More