
रांची भारत वार्ता संवादाता
: प्रवर्तन निदेशालय की टीम झारखंड की कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक संजय कुमार तिवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। सोमवार की दोपहर ईडी की टीम ने अरगोड़ा के बसुंधरा इंक्लेव के दसवें तल्ले पर स्थित भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी के आवास व अरगोड़ा के ही शिवदयाल नगर स्थित बसंत रेसीडेंसी स्थित दफ्तर में छापेमारी की। छापेमारी करने वाली टीम संजय तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला वर्ष 2017 से जुड़ा है जब झारखंड सरकार के मिड डे मील योजना के खाते से 100 करोड़ रुपए इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के 34 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। मामला प्रकाश में आने के बाद कंपनी के संजय कुमार तिवारी, सुरेश प्रसाद और एसबीआई की हटिया शाखा के पूर्व उप प्रबंधक अजय उरांव के खिलाफ धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है लेकिन झारखंड हाईकोर्ट ने कुमार तिवारी के खिलाफ उत्पीड़क कार्यवाही पर रोक लगा दिया था। सीबीआई ने अपनी जांच में संजय कुमार तिवारी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाया है इसीलिए उसकी रिपोर्ट के आधार पर ईडी कारवाई कर रही है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More