बड़ी खबर

करोड़पति सीडीपीओ के यहां निगरानी का रेड


Bharat Varta desk: बिहार में मझोले और छोटे स्तर के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ निगरानी की करवाई जारी है। अबकी बारी एक सीडीपीओ की आई है। पटना के धनरूआ प्रखंड की सीडीपीओ ज्योति कुमारी के खिलाफ विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की है। सीडीपीओ की संपत्ति से निगरानी विभाग के अधिकारी भी हैरत में है। मात्र 10 साल की नौकरी में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी है। आरपीएस मोड के पास विशाल मकान बनाया है। उनके यहां हुई छापेमारी में चार लाख से अधिक कैश भी बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ निगरानी की विशेष अदालत ने सर्च वारंट जारी किया था। उसके आधार पर सीडीपीओ के यहां रेड करके निगरानी उनकी संपत्ति की छानबीन कर रही है।
निगरानी टीम ने अभी तक दो एसपी स्तर के अधिकारियों से लेकर कुलपति और नीचे तक के अफसरों के यहां रेड किया है लेकिन लोगों को इंतजार है कि जो भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बड़े अधिकारी हैं उनके खिलाफ कब कार्रवाई होगी?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago