
नहीं ली जाएगी विशेष परीक्षा
रांची से मुकेश कुमार : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 के परिपेक्ष में झारखंड अधिविध परिषद द्वारा वर्ष 2020 में आयोजित की गई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को 20 प्रतिशत ग्रेस देकर परीक्षाफल को पुनः प्रकाशित करने और इसके लिए विशेष परीक्षा आयोजित नहीं करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है । कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में कुल 5 लाख 3 हज़ार 862 परीक्षार्थी शामिल हुए थे । इनमें से 4 लाख 61 हजार 538 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 42 हज़ार 324 है । गौरतलब है कि झारखंड अधिविध परिषद ( जैक) द्वारा कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा 250 अंकों की होती है और जिसमें से 33 प्रतिशत यानी 83 अंक लाने वाले परीक्षार्थी उतीर्ण घोषित किए जाते हैं । बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार ने कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रेस अंक देने और विशेष परीक्षा आयोजित नही करने का निर्णय लिया है ।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More