
रांची संवाददाता: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल विधायक राजेश कच्छप से मिला. विधायक ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिलना ही चाहिए. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में आज झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान एवं पेंशन के सवाल को लेकर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप से एक प्रतिनिधि मंडल मिला.
मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने विधायक को बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों को जांच अधिनियम 1952 के तहत स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा, राजकीय सम्मान के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए. साथ ही पेंशन के रूप में स्वतंत्रता सेनानी के समतुल्य ही झारखंड आंदोलनकारियों को भी पेंशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के निधन के बाद उनके आश्रितों को भारी संकट का सामना करना पड़ता है. इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक स्पेशल सेल का गठन करें, जहां झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के मामले का निष्पादन सहजता से हो सकें.
विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगे जायज है. झारखंड अलग राज्य काफी संघर्ष एवं त्याग के बल पर हुआ है.
प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी सर्जन हांसदा एवं मुन्ना टोप्पो प्रमुख रूप से शामिल थे.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More