
Bharat Varta Desk: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12 वा केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसंबर को हरमू स्थित सोहराय भवन में होगा। इसकी तैयारी के लिए समितियों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सभी समितियों के संयोजक होंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार संविधान संशोधन समिति में वरिष्ठ नेता पंकज मिश्रा को रखा गया है। पंकज मिश्र मुख्यमंत्री के बरहेट विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि हैं और मुख्यमंत्री के काफी विश्वास माने जाते हैं। इस समिति में सांसद विजय हंसता भी सदस्य हैं। इसमें कई मंत्री भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन के आवास पर संविधान संशोधन समिति की बैठक 1 दिसंबर को 11 बजे रखी गई है। वहीं राजनीतिक प्रतिवेदन सह आगामी कार्यक्रम व रूपरेखा समिति की बैठक मंत्री चंपई सोरेन के आवास पर ही दिन में 2 बजे रखी गई है।
Bharat varta Desk हिंदी भाषा के वैश्विक विस्तार और भारतीय संस्कृति के आत्मीय प्रसार की… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More