
जैसलमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह ही इस साल भी सेना का हौंसला बढ़ाने के लिए जैसलमेर के भारत पाक सीमा पर भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर में पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद हैं. बता दें कि जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा मिलती है. यहां बॉर्डर पर बीएसएफ की तैनाती है. सुप्रसिद्ध तनोट माता का मंदिर भी यहीं पर है. प्रधानमंत्री जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं. लोंगेवाला मूल रूप से बीएसएफ का एक पोस्ट है. गौरतलब हैं कि 2014 से प्रधानमंत्री हर साल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ समय गुजारते हुए दीपावली मनाते रहे हैं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More