राज्य विशेष

जैप के पारण परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा झारखंड का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता


Bharat varta desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र बल (जैप)9 में प्रशिशु आरक्षी के प्रशिक्षण पूरे होने पर आयोजित पारण परेड (पासिंग परेड)में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ‌यहां प्रशिक्षण प्राप्त किए 503 प्रशिक्षु आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रशिक्षु आरक्षी ने यहां 210 दिनों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस मौके पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज को सुरक्षा देने के अपने दायित्वों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्वहन करे। उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से अपील किया कि वह आम जनता के प्रति संवेदनशील ढंग से काम करें। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए चिंतित है और इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में बताया।


इसके पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना में स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अपने 2 दिनों के दौरे में पहले दिन यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास योजनाओं का उद्घाटन वा शिलान्यास किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago