लखनऊ : जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ गई है। उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला गोमतीनगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि शुक्रवार को जब पुलिसकर्मी ठाकुर को गिरफ्तार करने गए थे, तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने उनके काम में बाधा डाली थी और कथित तौर पर मारपीट की थी।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता और उसके सहयोगी को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने उन्हें 9 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने… Read More
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More