अपराध

जेल भेजे गए जाम छलकाते गिरफ्तार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम और साथी, फ्लैट सील


Bharat varta desk:
देर रात पटना के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम नीरज सिंह राठौर को आज जेल भेज दिया गया। वह एसोसिएशन के गेस्ट हाउस में जाम छलकाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे।पाटलिपुत्र के अल्पना मार्केट स्थित मानव एनक्लेव k1 फ्लैट एसोसिएशन का गेस्ट हाउस है। पटना पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि वहां कुछ लोग पीकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो राठौर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके साथ उनके और कई साथी भी जाम छलका रहे थे। उनके बारे में पहले भी कई बार शराब पीने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में गेस्ट हाउस है वह किसी सांसद का है। इस फ्लैट को सील कर दिया गया है। जीएम राठौर खुद भी क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अक्सर इस फ्लैट में कई लोग बैठकर शराब पिया करते थे। पटना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

13 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago