
Bharat Varta Desk: राजनीति का अपना कोई चरित्र नहीं होता है। कब कौन दोस्त किसी का दुश्मन बन जाए और दुश्मन दोस्त बन जाए। कल का गाली देने वाला आज प्रशंसा करने लगे। कार्यकर्ता एक दूसरे की जान लेने पर उतारू रहते हैं मगर उनके बड़े नेता आपस में गले मिलते रहते हैं।
आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिरकत करना बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधानसभा में तेजस्वी यादव को अक्सर नीतीश कुमार का पानी उतारते लोग टीवी पर देखते रहते हैं। सारी मर्यादाओं को ताक पर रखकर तेजस्वी मुख्यमंत्री पर हमले करते रहते हैं। आज वैसे तमाम लोगों को यहां तक कि जनता दल यू के कार्यकर्ताओं को भी काफी आश्चर्य हुआ जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे और राबड़ी देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हंसते, बोलते और खाते-पीते देखे गए।
लोगों ने इस मौके पर एक और भी आश्चर्य देखा। लोजपा के संस्थापक रहे स्वर्गीय राम विलास पासवान के बेटे सांसद चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात करते रहते हैं। सारी सीमाओं को लांघते हुए वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमर्यादित ढंग से हमले करते हैं मगर वही चिराग पासवान ने आज इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री के पांव छुए और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने भी बड़े ही मनोयोग से उन्हें आशीर्वाद भी दिया। उनके बाद शरद यादव के बेटे ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए। बाद में चिराग पासवान ने मीडियाकर्मियों को सफाई दी कि मीसा भारती और तेजस्वी के परिवार के अन्य सदस्य उनकी शादी के बारे में मजाक कर रहे थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि सर आप मेरा संरक्षणकर्ता बनिए। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया।
इन सब के बीच यह चर्चा का विषय है कि आज इफ्तार पार्टी का दृश्य देखकर जनता दल यू के उन प्रवक्ताओं और नेताओं को कैसा लगा होगा जो पानी पी पीकर नीतीश कुमार के पक्ष में लालू, तेजस्वी और उनके परिवार के लोगों पर हमला करते हैं?
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More