
Bharat varta desk: छपरा के जेल अधीक्षक के यहां हुई छापेमारी में निगरानी विभाग ने करोड़ों की चल अचल संपत्ति को उजागर किया है। उधर आज शनिवार को निगरानी विभाग के रडार पर वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद भी आ गए हैं । निगरानी विभाग की एक टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची। निगरानी की टीम सुबह 7 बजे से ही वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आलीशान मकान में छापेमारी कर रही है। यहां ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर भी चलता है। रीडर के खिलाफ आय से अधिक करोड़ों की चल अचल संपत्ति बनाने की शिकायत निगरानी विभाग को मिली है। ईसी कॉलोनी स्थित रीडर के एक रिश्तेदार के घर का भी निगरानी टीम तलाशी ले रही है।
छपरा के जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के छपरा, पटना और गया स्थित घरों से करीब 20 लाख से अधिक के नोट बरामद किए गए हैं। गया वाले घर से सोने के आधा किलो से ज्यादा जेवरात, सोने की पांच-छह बिस्कुट, सोने की ईंटों के टुकड़े और चांदी के एक किलो से अधिक के जेवर बरामद किये गये। इसकी कीमत 29 लाख से ज्यादा बतायी जा रही है। 31 जगह जमीन होने के कागजात ही बरामद किए गए हैं।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More