पॉलिटिक्स

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद में नेताओं ने नीतीश को pm मैटेरियल बताया


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में देश को नेतृत्व देने की क्षमता है। पटना में रविवार को संपन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया।राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। ललन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और वही एनडीए में पीएम पद के प्रत्याशी भी हैं। लिहाजा, नीतीश कुमार इस पद के दावेदार नहीं हैं। लेकिन, हमारा मानना है कि पीएम पद के लिए जिन योग्यताओं और जिस आला दर्जे के समर्पण तथा दक्षताओं की जरूरत होती है, वो सभी नीतीश कुमार में हैं। ललन सिंह के इस प्रस्ताव को जदयू राष्ट्रीय परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हमारे नेता, एनडीए के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं मगर यह भी सच है कि नीतेश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने साफ किया कि नीतीश पीएम मैटेरियल हैं लेकिन पीएम के दावेदार नहीं।
यहां यह बता दें कि ललन सिंह से पहले जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश कुमार को पीएम मटैरियल बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यताएं मौजूद हैं ।आज की बैठक में देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी लगे। लेकिन मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने इसे खारिज किया। उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं सिर्फ काम में विश्वास करता हूं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

22 hours ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

5 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

6 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

7 days ago