शिक्षा मंच

जेएस एजुकेशन ने झुग्गी -झोपड़ी के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाया

Bharat varta desk

भागलपुर की जानी-मानी शिक्षण- संस्था जेएस एजुकेशन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और कैरियर निर्माण के अलावे समाज सेवा के दायित्व निर्वहन का काम भी करती रही है । अपने इस दायित्व बोथ के तहत संस्था के शिक्षक और छात्र भीखनपुर मोहल्ले के तीन नंबर गुमटी के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के बीच पहुंचे और कुछ ऐसा किया जिससे उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। मौका था शिक्षक दिवस यानी 5सितंबर 2024। संस्था की ओर से बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया। संस्था के छात्रों ने बच्चों और उनकी माताओं को पढ़ाई और सफाई के महत्व के बारे में बताया।

अपने कैरियर निर्माण में लगे छात्रों के लिए भी यह बहुत ही संतोषप्रद और प्रेरणादायक क्षण था, जब उनके पहल के द्वारा समाज के आखिरी पायदान पर रह रहे लोगों के चेहरे पर उन्होंने सम्मान और प्रसन्नता का भाव देखा। कार्यक्रम में छात्रों के अलावा शिक्षक गण एवं इशाकचक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे। इस मौके पर संस्था के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सस्थापक निदेशक शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा के निर्देश पर और उनकी पत्नी छाया मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago