
Bharat varta desk: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल ( मायागंज अस्पताल) के अधीक्षक और जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर असीम कुमार दास शनिवार को झारखंड के साहिबगंज जिला पहुंचे। यहां उन्होंने महादेव गंज पहाड़ पर अर्जुन हर्बल मेडिकल एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा पहाड़िया जनजाति के लोगों के बीच आयोजित कंबल और अनाज वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। यह आयोजन बाबू अर्जुन यादव की पुण्यतिथि और मकर संक्रांति के मौके पर किया गया था। इस मौके पर डॉक्टर दास ने पहाड़िया समाज के लोगों को कोरोनावायरस की बीमारी को लेकर सावधानी बरतने के मामले में जागरूक किया।
डॉक्टर दास- बोले मानव सेवा सच्ची ईश्वर सेवा
यह कार्यक्रम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया था जिसमें डॉक्टर दास ने भयावह बीमारी से बचने के तरीके और इसके इलाज के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ दास ने कहा मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।
बजरंगी यादव ने किया आयोजन
उन्होंने इस कार्यक्रम के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की भावना यदि हर किसी के मन में हो तो समाज में दुख दर्द बहुत कम होगा। उन्होंने कहा कि आदिम पहाड़िया जनजाति अभी भी समाज के मुख्यधारा से काफी अलग थलग है। इस जनजाति के लोगों के प्रति करुणा की भावना होना बहुत ही अच्छी बात है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि पहाड़िया जनजाति के बीच उन्होंने लगातार सेवा का काम किया है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम को बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी संबोधित किया। डॉक्टर दास ने इस मौके पर पहाड़िया समाज के महिला और पुरुषों को कंबल के अलावे चूड़ा- गुड़ और खाने पीने के लिए अन्य सामान प्रदान किए।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More