
हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
न्यायिक सेवा और प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग
बंगाल में जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा
पटना संवादाता: हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें पार्टी के लिए एक और मंत्री और विधान पार्षद का पद मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधान परिषद के 12 या 14 सीटों पर मनोनयन होना है. साथ में उन्होंने यह भी कहा कि खरमास यानी 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. बता दें कि जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं .
हम की बैठक में न्यायिक सेवा और प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग की गई. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी न्यायपालिका से अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ प्राइवेट सेक्टर का लगातार विस्तार हो रहा है लेकिन इसमें आरक्षण का प्रावधान नहीं होने से दलित समाज को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसलिए प्रधानमंत्री से दोनों क्षेत्र में आरक्षण की वे मांग करते हैं. बैठक में जदयू के साथ मिलकर बंगाल चुनाव लड़ने की भी घोषणा की गई. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए कृष्णा सिंह को पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More