जिस ललन सिंह से मिलने के लिए नेता करते थे इंतजार, वही ललन मिलने पहुंच गए उपेंद्र कुशवाहा से

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से शुक्रवार को सांसद ललन सिंह की मुलाकात हुई है। सांसद ललन सिंह अचानक उपेंद्र कुशवाहा के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद ललन सिंह ने पत्रकारों के सवाल सिर्फ इतना कहा कि सब ठीक है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए निर्णय लेने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को अधिकृत किया था। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने इस मुलाकात को औपचारिकता पूर्ण मुलाकात बताया। कुशवाहा ने कहा इस मुलाकात के केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर कोई मायने ना निकाला जाए।

मुलाकात के मायने क्या

सांसद ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने से ललन सिंह नाराज हैं। अब आज के इस मुलाकात के बाद यह भी कहा जा रहा कि ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर अपनी नाराजगी का इज़हार किया है। लेकिन, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ललन सिंह को अगर नाराजगी जाहिर करनी होती तो वे सीधे मुख्यमंत्री से कर सकते थे। ललन सिंह का जदयू में कद इतना बड़ा रहा है कि दूसरे अन्य नेता उनके समक्ष बौने माने जाते रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद विश्वस्त नेता भी माने जाते हैं। ऐसे में ललन सिंह का उपेंद्र कुशवाहा के आआवास पहुंच मुलाकात करना राजनीतिक चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है। जिस ललन सिंह से मिलने के लिए बड़े नेताओं को भी इंतजार करना पड़ता था, वही ललन सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा से मिलने उनके घर पहुंच जाते हैं, इसके कई मायने हो सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago