Oplus_131072
Bharat varta Desk
लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना में गुरुवार (7 नवम्बर, 2024) को सुबह 10:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर हुआ जहाँ उनके बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी। शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। उस दौरान घाट पर कई बड़े नेता और प्रख्यात हस्तियाँ मौजूद रहीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
छठ समेत मैथिली और भोजपुरी लोक संगीत से विख्यात होने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार (5 नवम्बर, 2024) को रात में दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था। इससे पहले उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया था।
शारदा सिन्हा ने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया जाए। यहीं पर उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का भी अंतिम संस्कार किया गया था।
Bharat varta Desk यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार आज रिटायर हो गए।1991 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार ने 34 IAS का तबादला… Read More
Bharat varta Desk बिहार में 43 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. नीतीश सरकार… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह समेत 14 आईएएस अधिकारियों को… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सासाराम के विक्रम… Read More
Bharat varta Desk झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर केदारनाथ… Read More