
Oplus_131072
Bharat varta Desk
लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना में गुरुवार (7 नवम्बर, 2024) को सुबह 10:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर हुआ जहाँ उनके बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी। शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। उस दौरान घाट पर कई बड़े नेता और प्रख्यात हस्तियाँ मौजूद रहीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
छठ समेत मैथिली और भोजपुरी लोक संगीत से विख्यात होने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार (5 नवम्बर, 2024) को रात में दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था। इससे पहले उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया था।
शारदा सिन्हा ने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया जाए। यहीं पर उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का भी अंतिम संस्कार किया गया था।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More