ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए फायर ब्रांड सीएम ममता बनर्जी में क्या है खास


कोलकाता संवाददाता
सामने पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाला है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह बनाम ममता बनर्जी की लड़ाई पूरे देश में चर्चे में है. इस चुनावी कुरुक्षेत्र में सूती साड़ी और हवाई चप्पल में ममता के आक्रामक चुनावी प्रचार का अंदाज भी पूरे देश में सुर्खियों में है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सादगी और फायरब्रांड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बंगाल के बाहर के लोग यह बात शायद कम ही जानते होंगे कि एक दशक मुख्यमंत्री और कई टर्म केंद्रीय मंत्री रह चुकी इस नेत्री को अपना मकान या गाड़ी भी नहीं है.
उनके चुनावी हलफनामे को यदि सच माना जाए तो उनकी कुल चल अचल संपति 30.45 लाख रुपये की है. उनके बैंक खाते में 27.6 लाख रुपए जमा हैं. दो बचत खाते हैं जबकि एक चुनाव खर्च के लिए. उनके पास 9.75 ग्राम सोने का जेवर है. साथ में करीब दो लाख की मल्टी जिम मशीन.

जाने कितनी पढ़ी लिखी हैं ममता बनर्जी
5 जनवरी 1955 को कोलकाता मैं जन्मी ममता बनर्जी कोलकाता विश्वविद्यालय से एम ए हैं. उन्होंने विधि स्नातक की पढ़ाई भी की है. राजनीति में आने के पहले वे स्टेनोग्राफर, स्कूल शिक्षक की नौकरी कर चुकी हैं. उनका जन्मदिन बहुत ही साधारण परिवार में हुआ. उन्होंने प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने का काम भी किया है. इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बाद भी आडंबर उन पर हावी नहीं है. वह बेहद सादगी का जीवन जीती हैं. वे बहुत मेहनती महिला नेत्री हैं. कोलकाता के वामपंथी सरकार के खिलाफ उन्होंने एक लंबा संघर्ष किया जिसकी आज भी बंगाल के लोग चर्चा करते हैं. उम्र के इस पायदान में आने के बाद भी उनका आक्रामक अंदाज युवावस्था वाली ही है.

पसंद
सादा खाना, सादा रहना, रोज चार-पांच किलोमीटर पैदल चलना, समय मिलने पर रविंद्र संगीत सुनना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जीवन का हिस्सा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

13 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago