राज्य विशेष

जानिए कौन हैं TMBU के नए कुलपति प्रो0 नीलिमा गुप्ता

पटना से ऋषिकेश नारायण सिंह।
तिलकामांझी भागलपुर विश्‍वविद्यालय (TMBU) को आज नया कुलपति मिल गया। प्रो0 डॉ0 विभाष चंद्र झा के बाद से कुलपति का पद रिक्त था। अब तक यहां कुलपति का पद प्रभार पर चल रहा था। आज शाम बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। प्रो0 नीलिमा गुप्ता को तिलकामांझी भागलपुर विश्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे अब तक उत्तर प्रदेश के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति थीं।
प्रो0 नीलिमा गुप्ता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 1975 में बीएससी, 1977 में एमएससी, 1979 में एमफिल और 1981 में पीएचडी की। जिसके बाद उन्होंने 2012 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से डीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1985 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर पद से की थी। उसके बाद 1995 में रीडर और 2003 में प्रोफेसर बनीं । इनकी कई पुस्तकें और आर्टिकल भी प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रो नीलिमा गुप्ता 231 कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन भी दे चुकी हैं।
प्रो0 नीलिमा गुप्ता ने रामगंगा नदी में पाए जाने वाले जलीय जंतुओं पर भी शोध किया है। उन्होंने कालगढ़ से लेकर कन्नौज तक नदी के पानी की जांच की और इसमें पाए जाने वाले जंतुओं में गंभीर बीमारियों की भी पहचान की। जिसके कारण इन्हें टेक्सोनॉमी का सर्वोच्च सम्मान जानकी अम्मल राष्ट्रीय पुरुष्कार 2016 में मिला। यह पुरस्कार भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग की तरफ से तीन श्रेष्ठ वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसके साथ ही पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

7 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago