
पटना से ऋषिकेश नारायण सिंह।
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) को आज नया कुलपति मिल गया। प्रो0 डॉ0 विभाष चंद्र झा के बाद से कुलपति का पद रिक्त था। अब तक यहां कुलपति का पद प्रभार पर चल रहा था। आज शाम बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। प्रो0 नीलिमा गुप्ता को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे अब तक उत्तर प्रदेश के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति थीं।
प्रो0 नीलिमा गुप्ता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 1975 में बीएससी, 1977 में एमएससी, 1979 में एमफिल और 1981 में पीएचडी की। जिसके बाद उन्होंने 2012 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से डीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1985 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर पद से की थी। उसके बाद 1995 में रीडर और 2003 में प्रोफेसर बनीं । इनकी कई पुस्तकें और आर्टिकल भी प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रो नीलिमा गुप्ता 231 कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन भी दे चुकी हैं।
प्रो0 नीलिमा गुप्ता ने रामगंगा नदी में पाए जाने वाले जलीय जंतुओं पर भी शोध किया है। उन्होंने कालगढ़ से लेकर कन्नौज तक नदी के पानी की जांच की और इसमें पाए जाने वाले जंतुओं में गंभीर बीमारियों की भी पहचान की। जिसके कारण इन्हें टेक्सोनॉमी का सर्वोच्च सम्मान जानकी अम्मल राष्ट्रीय पुरुष्कार 2016 में मिला। यह पुरस्कार भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग की तरफ से तीन श्रेष्ठ वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसके साथ ही पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More