
Bharat Varta desk:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत कुल 11 नेताओं का शिष्टमंडल बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। करीब 40 मिनट तक चली इस मीटिंग में नेताओं ने देश में जातीय आधार पर जनगणना कराने की मांग की ताकि पिछड़ी जातियों के विकास को तेज किया जा सके। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री से कहा कि लंबे समय से देश में जातीय जनगणना कराने की मांग हो रही है। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर बिहार के सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं। प्रधानमंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक काम होकर रहेगा। जब जानवरों की जनगणना हो रही है तो इंसानों की जनगणना जरूर होनी चाहिए। जब धर्म के आधार पर गिनती हो रही है तो जाति के आधार पर भी जरूर होनी चाहिए।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More