कला -संस्कृति

जहानाबाद : स्व. सुशीला देवी की पुण्यतिथि पर गरीबों को बांटे गए कंबल

100 गरीबों को बांटे गए कंबल, भजन संध्या में बही भक्ति की धारा

जहानाबाद : पुण्यात्मा सुशीला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर शकुराबाद के रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में कंबल वितरण सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों को कंबल का वितरण रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश, महिला इमदाद कमेटी तथा नवगीतिका लोक रसधार की ओर से सभी लाभुकों को कंबल प्रदान किया गया। साथ ही सभी को चूड़ा और गुड़ का पैकेट भी दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश की अध्यक्ष, महिला इमदाद समिति की उपाध्यक्ष, वरिष्ठ लेखिका और समाज सेविका ममता मेहरोत्रा, महिला इमदाद कमेटी की मानद सचिव डॉ पूनम चौधरी, बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, रतनी फरीदपुर पंचायत समिति के उप प्रमुख राजेश्वर प्रसाद, समाजसेवी सुनील गायक राजेश केसरी आदि ने अपने कर कमलों से सभी को कंबल चूड़ा, गुड़आदि प्रदान किया। सभी अतिथियों ने सुशीला देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, गायक राजेश केसरी, दिव्या श्री, पिंटू पांडे आदि ने भजनों और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षाविद् दीपू जी,बबलू कुमार, शंकर कुमार, शंभू प्रसाद, अजय प्रसाद, सुबेलाल प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago