धर्म/अघ्यात्म

जहानाबाद : रघुनाथगंज मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

  • शनिवार की संध्या जागरण और झांकी का कार्यक्रम

जहानाबाद : शकूराबाद रघुनाथगंज मंदिर स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिन नगर भ्रमण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8:00 सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पुरुष और महिलाएं रघुनाथगंज मंदिर प्रांगण में आए जहां से गाजे-बाजे के साथ नगर परिभ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। भ्रमण यात्रा में श्रद्धालु सबसे पहले देवी स्थान गए और वहां से कुरहाड़ी ग्राम होते हुए घेजन मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पर गए जहां पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। उसके बाद सभी शकूराबाद अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर पर गए और फिर घेजन रोड में देवी स्थान और बुढ़वा महादेव मंदिर होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित रही। पूरे आयोजन में रघुनाथगंज सूर्य मंदिर के संरक्षक रविंद्र भगत, प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय प्रसाद, सचिव सुनील प्रसाद, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, रतनी प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रेमचन्द कुमार, उदय प्रसाद राजेश्वर प्रसाद, शंभू प्रसाद अनुज कुमार, मंटू कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार साहू, विनोद प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, मीना देवी, प्रभादेवी, नीलू देवी, दीपू कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। रघुनाथगंज मंदिर के पुरोहित आलोक कुमार पांडे की देखरेख में अखंड जाप प्रारंभ हुआ।
आयोजन समिति के सचिव सुनील प्रसाद ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद पूजा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ और स्थानीय विधायक श्री सुदय यादव अखंड कीर्तन जाप में शामिल होने के लिए अपने आगमन पर सहमति दी है। शाम में पटना के सांस्कृतिक दल द्वारा भव्य जागरण और झांकी की प्रस्तुति की जाएगी जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन करेंगे। उन्होंने बताया कि पटना की झांकी की टीम द्वारा भगवान शिव पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्री राम और सूरज देव एवं छठी मैया के संबंध में भव्य झांकी दिखाई जाएगी। झांकी टीम में बिहार के अग्रणी कलाकार जिनके प्रस्तुति विदेशों में भी हुई है, उनको आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पटना के प्रसिद्ध भजन कलाकार विजय सोनी और साथियों द्वारा जागरण का कार्यक्रम होगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, गवई ने भेजा प्रस्ताव

Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ महापर्व की शुभकामना दी

Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More

1 day ago

रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे हैं छठ के गीत, यात्रियों के चेहरे पर दिखी अपार खुशी

पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More

3 days ago

‘अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा गढ़ने वाले एड गुरु पीयूष पांडे नहीं रहे

Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More

3 days ago

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, मुकेश सहनी डप्टी सीएम

Bharat varta Desk कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को… Read More

4 days ago

चीफ जस्टिस बजन्थरी रिटायर, कल पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सुधीर सिंह

Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी के सेवानिवृत्त होने के… Read More

5 days ago